फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर महिला का यौन शोषण

Sat, 03 Jan 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
जहानाबाद। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक पर निकाह का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी की बात कहने पर युवक मुकर गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिल्ली के दक्षिणी-पश्चिम इलाके में रहने वाली महिला ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका निकाह 2008 में साबिर के साथ हुआ था। वर्ष 2017 तक सब कुछ ठीक रहा।
विज्ञापन

इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। बाद में वह अपने पति से अलग रहने लगी। उसके दो बच्चे भी हैं। इस बीच करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले थाना जहानाबाद के गांव चका निवासी अजीम से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति से अलग रहने की जानकारी पर आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसको निकाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। एक जनवरी को उसे जानकारी हुई कि अजीम का कहीं और रिश्ता तय हो गया है।
वह उसके घर पीलीभीत के जहानाबाद पहुंच गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed