{"_id":"6921ffef9fca53a11509df5a","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148518-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला, छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला, छह नामजद
Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम नदहा में एक महिला पर पड़ोसियों की ओर से घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता प्रमिला देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्तूबर दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस के हरप्रसाद, उनकी पत्नी धनदेवी, पुत्र राजेश, पुत्रवधू शारदा, दूसरा पुत्र सत्यपाल और उसकी पत्नी मंजू लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गालीगलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया और पिटाई की जिससे वह घायल हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर जुटे। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद