{"_id":"6920ab7ef8cb1aaced0a5f9d","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148476-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शराब पार्टी बंद कराकर जारी किया अस्थायी बार लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शराब पार्टी बंद कराकर जारी किया अस्थायी बार लाइसेंस
Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। देवहा नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार देर रात पार्टी में यूपी के बाहर से मंगाई शराब की पार्टी चलने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर खलबली मच गई। हालांकि जांच में बाहर की शराब न होने की बात सामने आई। इस पर टीम ने शराब पार्टी को बंद करा दिया। शुक्रवार को 45 सौ रुपये का राजस्व जमा कर अस्थायी बार लाइसेंस जारी कर दिया।
मामला शहर के ब्रह्मचारी घाट के पास स्थित एक फार्म हाउस का है। शहर के एक व्यापारी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी जिसमें अन्य लोग भी शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी इंस्पेक्टर दीपक राय के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को किसी ने सूचना दी थी कि एक पार्टी में यूपी के बाहर से लाई गई शराब की देर रात पार्टी होगी। सूचना पर उन्होंने विभागीय टीम के साथ छापा मारा। कोतवाली पुलिस का भी सहयोग लिया। मौके पर चार स्टॉल लगे मिले। शराब की पार्टी चलती मिली। मौके से शराब की छह बोतलें मिलीं, हालांकि जांच में यूपी से बाहर की शराब नहीं मिली। स्थानीय शराब की बोतल थी। इस पर नियमानुसार अस्थायी बार लाइसेंस जारी करने की बात कही।
रात में शपथपत्र नहीं मिलने के चलते शुक्रवार को अस्थायी बार का लाइसेंस जारी करने की बात कहकर शराब पार्टी को बंद करा दिया। शुक्रवार को 45 सौ रुपये का राजस्व जमा कर अस्थायी बार लाइसेंस जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यूपी के बाहर की शराब की पार्टी होने की सूचना को गंभीरता से लिया गया था।