{"_id":"5d1e09e68ebc3e3c870162e9","slug":"crime-letter-pilibhit-news-bly367322994","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील बातें लिखा पत्र किशोरी को भिजवाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील बातें लिखा पत्र किशोरी को भिजवाने पर हंगामा
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव के ही कुछ युवकों की ओर से किशोरी को पत्र थमाने के बाद दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। किशोरी के पिता ग्रामीणों को एकत्र कर युवक के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। युवक के पिता से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से भी कहासुनी हुई। जैसे-तैसे पुलिस दोनों को शांत कर थाने ले आई। यहां बातचीत के दौरान लड़की के पिता ने अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, तब जाकर हंगामा शांत हो सका।
घटना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी एक 16 वर्षीय लड़की का आरोप है कि गांव के एक युुवक ने एक महिला के जरिए पत्र भिजवाया। पत्र में अश्लील बातें लिखी हुईं थीं। इसकी परिजनों ने जब जानकारी जुटाई तो आरोपी के परिजनों ने धमका दिया। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि उनके बेटे के साथ किशोरी भागने का दबाव बना रही थी। इस पर किशोरी के पिता को सिर्फ जानकारी देते हुए किशोरी को समझाने को कहा गया था। इसी बात पर बृहस्पतिवार दोपहर को लड़की पक्ष के काफी लोग आरोपी के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इसकी सूचना लड़के के परिवार वालों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस आ गई। लड़की पक्ष ने पुलिसकर्मियों से भी उलझना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में दोनों को शांत कराकर थाने ले आए। यहां पंचायत शुरू हुई। इस दौरान लड़की के पिता ने दूसरे पक्ष से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। पुलिस ने शांत कराया, लेकिन नहीं मानें। जिसके बाद थाना पुलिस ने सख्ती करते हुए एक तरफ से लड़की के पिता और दूसरे पक्ष से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। किशोरी के पिता से मिली तहरीर पर भी कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।