{"_id":"5df637768ebc3e87bc069126","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3881260109","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड पीड़ित युवती की सैफई में मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड पीड़ित युवती की सैफई में मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सैफई के अस्पताल में भर्ती एसिड पीड़िता की मौत हो गई। पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी किसी ने नही सुनी। 25 नवंबर को युवती को बरेली अस्पताल रेफर कर दिया था। उसके बाद युवती के परिवार के लोग उसे सैफई अस्पताल लेकर गए थे। पिता ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आननफानन में मिट्टी का तेल छिड़कर जलने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि मां की मौत के बाद उसकी बेटी अपनी मौसी के साथ कानपुर में रहती थी। वह गांव भी आती रहती थी। इस बार वह दिवाली पर घर नहीं पहुंची तो उसने फोन से अपनी साली (पीड़िता की मौसी) से पुत्री की जानकारी की। इस पर मौसी ने युवती को दिल्ली में होने की जानकारी दी। दोबारा फोन करने पर मौसी ने बेटी के जयपुर में होने की बात बताई। इसी बीच 25 नवंबर पर उसकी साली (पीड़िता की मौसी) ने फोन पर बताया पुत्री की तबियत खराब है और वह बरेली के अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिले पर पिता पीड़िता की मौसी के साथ कानपुर से बरेली अस्पताल पहुंचा तो वहां पुत्री आईसीयू में भर्ती थी। साली से पूछने पर पता चला कि उसकी बेटी पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की सुरभि कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर काम करती है। पिता का आरोप था कि पीलीभीत के मकान मालिक ने उसकी पुत्री को एसिड डालकर जलाया है। उधर पुलिस ने बताया कि युवती सुरभि कॉलोनी में व्यापारी अमनदीप जौली के घर काम करती थी। घटना के दिन युवती घर में काम कर रही थी और इसी दौरान उसके मिट्टी का तेल गिरने से झुलसने की सूचना आई थी। बाद में मकान मालिक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर युवती को बरेली अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से युवती के परिवार वाले उसे सैफई लेकर चले गए और वहीं इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान युवती की रविवार को मौत होने की जानकारी मिली। सुनगढ़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पिता की ओर से दी गई तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस भी व्यापारी की थ्योरी पर कर रही भरोसा
जिस व्यापारी ने पुलिस को यह जानकारी दी कि उसके घर में काम करने वाली युवती ने 25 नवंबर को मिट्टी का तेल स्वयं छिड़ककर आग लगाई थी। हालांकि युवती ने खुद किस वजह से मिट़्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई। व्यापारी ने यह बात पुलिस को नहीं बताई कि युवती ने किस वजह से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। अब पुलिस भी व्यापारी की थ्योरी पर ही भरोसा कर रही है। एसिड पीड़ित युवती ने 25 नवंबर को अपने बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज कराए थे। उन बयानों से ही युवती के जलने की सच्चाई पता चल पाएगी।