{"_id":"5dd133738ebc3e549d0403ba","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3843693152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जमीन पर स्वामित्व को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एकता नगर कॉलोनी में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष पर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एकता नगर कॉलोनी में 99 डिस्मिल जमीन पर पक्षों के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष जमीन को अपना बताते हैं। इसको लेकर उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका है। जमीन राजेंद्र कौर के कब्जे में चल रही है। शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर काबिज होने के लिए पहुंच गए। इसका विरोध करने पर राजेंद्र कौर पक्ष के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सख्ती कर मामला शांत कराया। विवाद में शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि उक्त जमीन 1967 में गौटिया सुनगढ़ी निवासी कलावती ने बेच दी थी। अब दो पक्षों का जमीन को लेकर विवाद है। इसी में कब्जे की कोशिश की गई। मौके से गिरफ्तार मोहल्ला सरायखाम निवासी ऋषि कुमार राठौर, विशाल चंद सक्सेना, गौटिया सुनगढ़ी निवासी राकेश कुमार का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। उनको एसडीएम कोर्ट से जेल भेज दिया है। एक आरोपी मनीष राठौर भाग गया।