{"_id":"5da067b78ebc3e014757a8e2","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3796749167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के सामने महिला से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास के सामने महिला से मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खरीदारी कर पैदल घर जा रही महिला से डीएम आवास के सामने से दो उचक्के मोबाइल छीन कर फरार हो गए। वीआईपी इलाके में दिन दहाड़े मोबाइल छीनने की घटना को भी पुलिस ने हल्के में लिया और मोबाइल छीनने के बजाय गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने के मामलों को पुलिस लगातार हल्के में ले रही है।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सुनीता गुप्ता पत्नी शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सवा सात बजे वह नकटादाना चौराहे से घरेलू सामान की खरीदारी कर पैदल घर जा रही थी। डीएम आवास के नजदीक पहुंची थी कि बाइक सवार दो उचक्के आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। रात ही कोतवाली पुलिस को वारदात की तहरीर दे दी गई। उधर, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी का कहना है कि महिला की ओर से शुक्रवार सुबह एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें मोबाइल छीनने या फिर लूटने की बात नहीं कही गई है। मोबाइल गुम होना बताया गया, उसी के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।