{"_id":"5da312728ebc3e93d100a60e","slug":"crime-in-amariya-pilibhit-pilibhit-news-bly379968113","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो तस्कर दबोचे, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो तस्कर दबोचे, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। फरीदपुर रोड पर सरैनी तिरकुनिया गांव के पास से रविवार सुबह अमरिया पुलिस ने दो प्रतिबंधित मांस के तस्करों को धर दबोचा, जबकि तीन तस्कर भाग निकले। तस्करों के कब्जे से दो बाइक और 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया।
अमरिया पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि बहेड़ी (बरेली) की तरफ से दो बाइकों पर सवार पांच तस्कर बिक्री के लिए प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने फरीदपुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उदयपुर गांव निवासी शकील कुरैशी, सरैनी तिरकुनिया गांव निवासी अनीस को धर दबोचा। उनके तीन साथी सरैनी तिरकुनिया गांव निवासी राजू कुरैशी, नदीम और सोहेल भाग निकले। एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि 50 किलो प्रतिबंधित मांस और दो बाइक बरामद हुई हैं। पांचों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर बहेड़ी से प्रतिबंधित मांस लेकर आए थे। वह अमरिया क्षेत्र के गांवों में इसकी बिक्री करते हैं।