फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, विरोध पर एसिड अटैक की धमकी

Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crimc
पीलीभीत। बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा से एक युवक लंबे समय से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। इसके बाद भी छात्रा उसके झांसे में नहीं आई। जिसके बाद युवक ने कॉलेज में घुसकर छात्रा से बदतमीजी की और एसिड अटैक की धमकी दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा। दो साल पहले शहर के एक युवक ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप के लिए रिक्वेस्ट भेजी, जिसे कैंसिल कर दिया। इसके बाद नई-नई आईडी बनाकर परेशान करने लगा। परेशान होकर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद इसने सोशल मीडिया की मदद से दो माह पहले पता खोज लिया। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा लिखता था। अक्सर पीछा करने लगा। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक 26 अक्तूबर को अपने दोस्तों के साथ कॉलेज कैंपस में घुस आया और बदतमीजी करने लगा। सरेआम छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। हालांकि कुछ विद्यार्थियों के विरोध के बाद एसिड से जलाने की धमकी देते हुए चला गया। उसके हाथ में एक बोतल भी थी। इससे वह काफी डर गई। परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। युवक से पीछा छुड़ाने और को खुद खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना पुरानी है। तहरीर के आधार पर मोहल्ला बागुलशेर खां निवासी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed