{"_id":"5e8c789d8ebc3e774346578c","slug":"crimc-pilibhit-news-bly401948110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में गुरमुख हर सामने आने पर चला रहा था गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में गुरमुख हर सामने आने पर चला रहा था गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सोहन्ना गांव में सोमवार रात एक परिवार में गोलियां चलने से पिता-पुत्र की मौत और भाई के घायल होने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली। पूरे मामले की छानबीन की गई तो सामने आया कि अगर परिवार के अन्य सदस्य खेतों में ना छिपते तो गुरमुख उनकी भी जान ले लेता। उसका गुस्सा इतना था कि हर सामने आने वाले पर सीधे गोली चला रहा था। घटना की दूसरी कोई खास वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, भाई के घर से दूध आने को लेकर हुआ विवाद ही घटना का कारण बना।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहन्ना गांव के रहने वाले 45 वर्षीय गुरमुख सिंह, उसके बेटे जसकरन की गोली लगने से मौत हुई थी, जबकि भाई अवतार सिंह घायल हुए थे। सोमवार रात हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची थी। घायल अवतार सिंह को अस्पताल भर्ती कराया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में दूध पीने को लेकर झगड़ा निकलकर आया था। हालांकि गहनता से जांच की गई तो घटना की तस्वीर साफ हो गई। गुरमुख सिंह के बड़े भाई बलवीर सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सोमवार शाम को छोटे भाई अवतार सिंह की पत्नी कमलजीत कौर गुरमुख सिंह और उसके बेटे जसकरन सिंह को पीने के लिए दूध देने गई थी। गुरमुख ने खुद दूध पीने से तो मना किया ही, साथ ही बेटे जसकरन को भी दूध नहीं पीने दिया। इस पर कमलजीत कौर दूध को वापस रसोई में ले जाने लगी। बेटे से इसी दौरान गुरमुख का झगड़ा हो गया। गुरमुख इतना गुस्सा गया कि अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर गुरमुख ने पहले बेटे जसकरन पर गोली चला दी।
शोर सुनकर भाई अवतार सिंह पहुंचे तो उन पर भी गोली चला डाली। इतना ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गुरमुख हमला करता रहा। कमलजीत कौर ने खेत में छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद छत पर पहुंचकर गुरमुख ने खुद को भी गोली मार ली। इसी में गुरमुख और उसके बेटे की जान चली गई। रात में ही एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह की लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। घटना में मरने वाले गुरमुख के खिलाफ उसके भाई बलवीर सिंह की ओर से हत्या और जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।