फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, धमकाया

Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
crimc
जहानाबाद (पीलीभीत)। घर पर अकेला पाकर छात्रा से गांव के रहने वाले शोहदे ने छेड़छाड़ की। छात्रा को घर में घुसकर पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकत की गई। तभी अचानक परिवार वाले घर आ गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शोहदे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री नवाबगंज (बरेली) के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। गांव का शोहदा अमित उर्फ छोटू उसको काफी समय से परेशान करता है। स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में रोककर फब्तियां कसता है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे छात्रा घर पर अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर शोहदा घर में घुस आया और छात्रा को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। अचानक परिवार वालों के घर पहुंचने पर शोहदा भागने लगा। उसे ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी की और शोहदे को हिरासत में ले लिया। पिता ने मामले की नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए शोहदे का शुक्रवार को चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed