{"_id":"5e4ece348ebc3ef27c4961fd","slug":"crimc-pilibhit-news-bly3967163167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मूंछ मुंडवाने के मामले की जांच एडीएम वित्त और एएसपी को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मूंछ मुंडवाने के मामले की जांच एडीएम वित्त और एएसपी को मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव चंदोखा के किसान बेनीराम की मूंछ मुंड़वाने के आरोप के मामले में जांच के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में एडीएम (वित्त) अतुल सिंह और एएसपी रोहित मिश्र को रखा गया है। कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी।
गांव चंदोखा में वास्तविक चकरोड पर सड़क और नाली निर्माण न करवाकर किसान के घरों को तोड़कर निर्माण कराने के आरोप पर भाकियू ने 11 फरवरी को तहसील परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया था। दूसरे दिन भी धरना दिया गया। भाकियू नेताओं ने इस दौरान किसान बेनीराम की मूंछ मुंड़वाने का आरोप एसडीएम पर लगाया। उसी दिन डीएम को संबोधित ज्ञापन तत्कालीन एसडीएम चंद्रभानु सिंह सौंपा गया। ज्ञापन में किसान बेनीराम की मूंछ मुंड़वाकर मानवाधिकार का हनन करने वाले अफसर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई थी। भाकियू ने 17 फरवरी को मूंछ मुंड़वाने के आरोपी एसडीएम और घुंघचाई चौकी इंचार्ज संजय सिंह को जिले से हटाने की मांग को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया था। बेनीराम का आरोप है कि चकरोड पर कब्जा की शिकायत झूठी होने के बावजूद 31 जनवरी को उसकी मूंछ मुंड़वा दी गई। मामले में मंडलायुक्त के निर्देश पर कमेटी गठित की गई है।
मूंछ मुंडंवाने के मामले में कमिश्नर के निर्देशानुसार दो सदस्यीय टीम गठित हुई है। टीम में मुझे और एएसपी को रखा गया है। शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। -अतुल सिंह, एडीएम।