फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

चचेरे देवर की छेड़छाड़ से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crimc
जहानाबाद (पीलीभीत)। चचेरे देवर की ओर से की गई छेड़छाड़ से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की ओर से मिली तहरीर पर कार्रवाई कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि मंगलवार रात वह एक बरात में गया था। घर पर 30 वर्षीय पत्नी तीन बच्चों संग रुकी हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर दूसरे मकान में थे। रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोस में रहने वाला चचेरा देवर उमेश छत के रास्ते मकान में घुस आया। इसके बाद कमरे में सो रही पत्नी को पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर परिवार वाले आ गए। इस पर चचेरा देवर धमकी देकर भाग गया। दूसरे दिन बुधवार सुबह सात बजे पति बरात से वापस आया। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के सभी दूसरे मकान में बैठकर आगे की कार्रवाई के लिए बातचीत कर रहे थे। इसी बीच छेड़छाड़ से आहत होकर महिला ने दुपट्टे से फंदा बनाकर ऊपरी मंजिल के कमरे में कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पूर्वान्ह करीब 11 बजे एक बच्चा कमरे में पहुंचा तो महिला का फंदे पर लटका शव देख शोर मचाया। परिवार वाले और ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने चचेरे देवर की छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोपी चचेरा देवर घर से भाग चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर मनीाराम सिंह ने बताया कि पति की ओर से मिली तहरीर पर छेड़छाड़ और खुदकुशी को विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खुद की बदनामी सोचकर महिला ने लिया जान देने का फैसला
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
जहांनाबाद (पीलीभीत)। चचेरे देवर की ओर से की गई हरकत के बाद एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों में घटना के बाद गम और गुस्सा दोनों है। वहीं तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में हुई वारदात के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है। छेड़छाड़ करने वाला चचेरा देवर अभी हत्थे नहीं चढ़ सका है। परिवार की ओर से बताए गए पूरे घटनाक्रम के बाद आत्मघाती कदम उठाने के पीछे एक ही वजह प्रतीत हो रही है। महिला ने चचेरे देवर के छेड़छाड़ करने के बाद खुद की बदनामी सोचकर जान दे दी। पुलिस और परिजन दोनों इस बात को कह रहे हैं। महिला के तीन बच्चे हैं। इसमें एक मानसिक मंदित है। परिवार के साथ वह हंसी-खुशी रहती थी। मंगलवार रात को भी पति के बरात में जाने के बाद वह घर पर बच्चों को खाना खिलाकर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई थी। उसके साथ जब पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर ने छेड़छाड़ की तो वह आहत हो गई। इस घटना के बाद ससुराल वाले और मायके से आए परिजन दोनों आगे की कार्रवाई को बातचीत कर रहे थे। ऐसे में महिला को खुद की बदनामी का सोचा होगा और इसी के चलते जान दे दी। उसकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची है। ससुराल-मायके वाले आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed