{"_id":"4e42e188473d543603c51dc7441b08f3","slug":"crien-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन से पुलिस ने उठवा ली बाइक, कारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन से पुलिस ने उठवा ली बाइक, कारों का चालान
पीलीभीत
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन पुलिस ने एक बाइक थाना सुनगढ़ी में दाखिल कर दो बाइकों व दो चार पहिया वाहनों का चालान किया और जुर्माना वसूला। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों और दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार को यातायात पुलिस ने लिफ्टर क्रेन के साथ सड़कों पर सामान व वाहनों को आड़े-तिरछा खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने छतरी चौराहा से जब अभियान शुरू किया तो बीसलपुर बस स्टैंड के पास एक मैजिक सड़क पर खड़ी मिली। क्रेन के वाहन उठाते समय उसका चालक महेश कुमार मौके पर आ गया। इस पर पुलिस ने उससे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा पुलिस ने एक कार से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर उसे छोड़ दिया। इससे गैस चौराहा, चावला चौराहा, छिपियान मस्जिद चौराहा, कपड़ा बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा सहित कई स्थानों पर व्यापारियों व वाहन स्वामियों में खलबली मची। एटीएसआई जबर सिंह मलिक ने बताया कि पहले दिन एक बाइक को क्रेन की मदद से उठाकर थाना सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।