{"_id":"665770ad6d25c5b3c408c64b","slug":"created-history-by-climbing-everest-and-lhotse-twice-in-a-week-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117096-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक सप्ताह में दो बार एवरेस्ट और ल्होत्से की चढ़ाई कर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक सप्ताह में दो बार एवरेस्ट और ल्होत्से की चढ़ाई कर रचा इतिहास
विज्ञापन
पर्वतारोही सत्यजीत गुप्ता ।
पूरनपुर। नगर निवासी पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सीजन में 8516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर एक सीजन में दो बार फतेह करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने 11 घंटे 15 मिनट में दो चोटियों काे फतेह कर इतिहास रचा है। सत्यदीप की सफलता से उनके करीबी, परिजन और नगरवासियों में हर्ष है।
नगर निवासी राधाकृष्ण गुप्ता और मीना गुप्ता के पुत्र सत्यदीप माउंट कंचनजंगा (ऊंचाई 8586 मीटर), माउंट मकालू (8463 मीटर) पर चढ़ाई के बाद नगर निवासी सत्यदीप को शुरू से ही पहाड़ों की ऊंचाइयों पर चढ़ने का शौक है। उन्होंने 21 मई को एवरेस्ट और 22 मई को ल्होत्से चोटी को फतेह कर लिया था। उनका सपना एक सप्ताह में दोनों चोटियों पर दो बार फतेह कर विश्व रिकाॅर्ड बनाना था।
सत्यदीप के मित्र प्रतीक ने मोबाइल पर बताया कि सत्यदीप ने सोमवार का दोपहर 8516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और आधी रात को पौन बजे 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है। एक सीजन में दुनिया की सबसे ऊंची और चौथी सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे 15 मिनट में चढ़ाई कर पहले भारतीय बनने का इतिहास बनाया है। सत्यदीप की सफलता पर उनके परिजन, करीबी और नगर वासियों में हर्ष है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।