फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crane sent to the river motor boat

क्रेन से नदी तक पहुंचाई गई मोटर बोट

Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Crane sent to the river motor boat
क्रेन से नदी तक पहुंचाई गई मोटर बोट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दो क्रेनों की मदद से मोटर बोट को शनिवार को शारदा नदी में डलवा दिया गया। बोट में फर्श का कार्य मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल कर उसका संचालन शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन

शनिवार को नदी को नाव तक पहुंचाने को दो क्रेनों का सहारा लिया गया। तब कहीं बमुश्किल में भारी भरकम नाव को नदी तक पहुंचाया जा सका। पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि शारदा नदी का बहाव इस बार दो धारों में हो रहा है। छोटी धार में नाव को डलवाया गया है। अब नाव का फर्श तैयार कराया जाएगा। इसके बाद नाव को छोटी धार से निकलवाकर बड़ी धार में ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शारदा नदी की बड़ी धार की चौड़ाई करीब एक किलोमीटर है। इसमें से तीन सौ मीटर चौड़ाई में छह से आठ फुट गहराई में पानी का बहाव है। जबकि शेष में कम गहराई में पानी बह रहा है। पर्याप्त गहराई में पानी न मिलने पर शारदा नदी का जलस्तर बढने पर नाव का संचालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन

सप्ताह भर में छोटी धार पर बनने लगेगा पांटून पुल
पूरनपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि नदी दो धारों में बंटने पर इस बार भी दोनों धारों पर पांटून पुल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवर अभियंताओं की हड़ताल के चलते छोटी धार पर पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। हालांकि सप्ताह भर में छोटी धार पर पांटून पुल बनवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed