{"_id":"65a527363d68e090d60ebafc","slug":"cpi-leader-created-ruckus-at-health-center-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10773-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाकपा नेता ने किया स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाकपा नेता ने किया स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन
बीसलपुर। पुत्रवधू का आयुष्मान कार्ड ने बनाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता ने स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा।
भाकपा के जिला सह मंत्री भीमसेन शर्मा सोमवार को पुत्रवधू खुशबू शर्मा का आयुष्मान कार्ड बनवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। कार्ड न बनाने पर आयुष्मान कार्ड कक्ष के बाहर उन्होंने काफी हंगामा किया। भीमसेन का आरोप है कि कक्ष प्रभारी जानबूझकर उनकी पुत्रवधू का कार्ड नही बना रहे हैं, जबकि कार्ड बनाए जाने के संबंध में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं।
कक्ष प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि जब तक विवाह प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाएगा, तब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा। जबकि भीमसेन का कहना था कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं होती। भाकपा नेता ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। इस पर आयुष्मान कार्ड बना रहे सुशील कुमार कक्ष बंद कर चले गए। तब भाकपा नेता वहां से हटे। हंगामे के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। संवाद
--
352 लोगों के नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड
बीसलपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। अभिलेख त्रुटिपूर्ण होने के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 352 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 2.90 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। इस कार्य में 176 टीमें लगाई गईं। यह कार्य पहली अप्रैल से चल रहा था। संवाद