फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cousin brother physically abused the girl in pilibhit

ममेरे भाई ने लूटी आबरू: शादी समारोह में आई युवती के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

युवती 21 जून को अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में मुकर गया। 

विज्ञापन
cousin brother physically abused the girl in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती से उसके ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पहले परिवार के लोग आरोपी पर युवती से शादी के लिए दबाव डालते रहे। न मानने पर थाने जाकर तहरीर दी। एसएसपी और सीओ ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह 21 जून को अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के दौरान उसके ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा है। युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: सुहागरात पर पति ने बनाई दूरी, देवर ने किया दुष्कर्म, नवविवाहिता ने थाने पहुंच बयां की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

शादी से किया इनकार 

युवती ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने भी आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को युवती परिवार के साथ थाना अमरिया पहुंची और तहरीर दी।

 जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल यादव और सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश, पिता भूपराम और दो भाइयों योगेश व कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed