फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   court

‘लगता है सभी कानून आम आदमी के लिए हैं’

Sat, 24 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

बीसलपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री रामसरन वर्मा के खिलाफ अदालत बीते कई माह से गैर जमानती वारंट जारी कर रही थी।विवेक कुमार वर्तमान में बीसलपुर से भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन
court

विस्तार

पीलीभीत। बीसलपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री रामसरन वर्मा के खिलाफ अदालत बीते कई माह से गैर जमानती वारंट जारी कर रही थी। लेकिन पुलिस ने तामील नहीं कराया। बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट प्रियंका रानी ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने अपने आदेश में लिखा कि लगता है कि सभी कानून आम व्यक्ति के लिए हैं। आरोपी मौजूद विधायक हैं। डीजीपी व एसपी को कई बार अदालत की तरफ से पत्र भेजा जा चुका है। फिर भी वारंट तामील नहीं हुआ। यहां बता दें कि इस मामले में अदालत ने पिता-पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस मामले की सुनवाई अब शनिवार को होनी है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा की पुत्रवधू संध्या सिंह ने 2 जुलाई 2006 को अपने जेठ विवेक कुमार व ससुर पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा के खिलाफ पति की मौत के बाद मिलने वाली बीमा पॉलिसी की धनराशि 99370 रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। विवेक कुमार वर्तमान में बीसलपुर से भाजपा विधायक हैं। जबकि उनके पिता रामसरन वर्मा पूर्व मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed