फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Counting of votes: Training of personnel from today

मतगणना : कार्मिकों का प्रशिक्षण आज से

Tue, 28 May 2024 04:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Training of personnel from today
पीलीभीत। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर सोमवार को पहला रेडमाइजेशन कराया गया। इसके बाद अब मंगलवार से कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार को दो शिफ्टों में शेष कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण को लेकर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अब चार जून को मतगणना होनी है। मतगणना को लेकर मंडी में प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। वहां टिनशेड में बल्ली लगाने का काम किया जा रहा है। सोमवार से प्रभारी कार्मिक अधिकारी की ओर से मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों को लेकर कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम रेडमाइजेशन किया गया। इसके बाद मतगणना में लगे कर्मियों की फाइनल सूची को तैयार किया जा रहा है। अब मंगलवार से मतगणना में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा तो बुधवार को सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक और इसके बाद दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण पहली और दूसरी जून को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
मतगणना की यह है तैयारी
मतगणना स्थल पर विधानसभा वार 16-16 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें विधानसभा वार एक-एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल भी शामिल रहेगी। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक ईवीएम से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा। वहीं पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना सहायक प्रथम एवं मतगणना सहायक द्वितीय की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट (ईटीपीबीएस) से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना सुपरवाइजर मौजूद रहेगा।
...........
मतगणना को लेकर कर्मियोें की ड्यूटी लगाई गई है। उनको आज से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम प्रशिक्षण पहली और दूसरी जून को दिया जाएगा।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी कार्मिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed