{"_id":"5787d1074f1c1b7d5f13dd6d","slug":"counseling-regarding-inter-district-transfers-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर काउंसलिंग 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय तबादलों को लेकर काउंसलिंग 16 को
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की मनचाही जिले में तबादले की आस पूरी होती दिख रही है। अंतरजनपदीय तबादलों को लेकर जिले के करीब 200 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बीएसए कार्यालय में 16 जुलाई को इन सभी शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। शासन के निर्देश पर लंबे अरसे से अंतर जनपदीय तबादलों का इंतजार कर रहे शिक्षकों के ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू की गई थी। ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक थी। महकमे के मुताबिक जिले के विभिन्न ब्लाकों से करीब 200 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय तबादले को लेकर ऑन लाइन आवेदन किया है। इधर, अब महकमे द्वारा आवेदकों की काउंसलिंग कर अभिलेखों के सत्यापन की तैयारी शुरू की गई है। बीएसए जय प्रताप सिंह ने बताया कि अभिलेखों के सत्यापन को बाकायदा एक टीम गठित की गई है। इस टीम में सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग 16 जुलाई को होगी। संबंधित शिक्षक पेनकार्ड, पासबुक, नियुक्ति पत्र व निर्धारित प्रारूप साथ लेकर काउंसलिंग में शामिल हो। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद संबंधित सूची सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन