फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Councilor clashed with police after being interrupted, force had to be called

Pilibhit News: टोकने पर पुलिस से भिड़े सभासद, बुलानी पड़ी फोर्स

Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Councilor clashed with police after being interrupted, force had to be called
-नशे में थे सभासद और उनके दो भाई, पुलिस पकड़कर लाई थाने
विज्ञापन


-मेडिकल कराकर किया चालान, थाने से मिल गई जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। गलत तरीके से कार पीछे कर रहे सभासद टोकने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि थाने से फोर्स बुलानी पड़ी। बाद में सभासद और उनके दो भाइयों को पुलिस थाने लाई। उन्होंने वहां भी हंगामा किया तो पुलिस ने मेडिकल कराकर उनका चालान किया। बाद में उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती चौराहे के पास शुक्रवार रात दस बजे एक युवक कार को बैक कर रहा था। तभी वहां से गुजरे थाना सुनगढ़ी पुलिस के दो सिपाहियों ने कार ठीक से चलाने के लिए टोका। इस पर कार में सवार तीनों लोग आग बबूला हो गए और पुलिस से अभद्रता करने लगे। सड़क पर हंगामा होते देख भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मांगा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आए। आरोप है कि हिरासत में लिए गए युवक शराब के नशे में धुत थे। उनकी पहचान नौगवां पकड़िया नगर पंचायत के वार्ड 11 के सभासद राजकुमार व उसके भाई चंद्रप्रकाश व रंजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे थाना परिसर में भी पुलिस से उलझने लगे। पुलिस ने जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों का दफा 34 में चालान कर थाने से ही जमानत दे दी। कस्बा इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया तीनों युवक शराब के नशे में थे, कानूनी कार्रवाई कर उन्हें थाने से जमानत दे दी गई।
--
पुलिस से किसी तरह की कोई अभद्रता नहीं की गई। गाड़ी को लेकर थोड़ी कहासुनी हो गई। पुलिस के नशे की बात पूरी तरह से निराधार है।
- राजकुमार, सभासद वार्ड नंबर 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed