फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Could not show forms related to mining, fine of Rs 5.50 lakh will be charged

Pilibhit News: खनन से संबंधित नहीं दिखा सके प्रपत्र, वसूला जाएगा 5.50 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 03 May 2024 04:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Could not show forms related to mining, fine of Rs 5.50 lakh will be charged
पीलीभीत। शाहजहांपुर से मिट्टी मंगवाकर प्लाॅटों का पटान कराने के मामले में जांच के दौरान अवैध पटान का मामला सामने आया है। इस पर डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी ने दो लोगों पर 5.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

असम- बस्ती हाईवे किनारे पूरनपुर के गांव खमरिया में जीशान और कमर खां प्लाॅटों पर मिट्टी का पटान करवा रहे थे। शिकायत पर तीन दिन पहले खनन अधिकारी अशोक कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान वहां मिले जीशान खां और कमर खां ने बताया कि मिट्टी शाहजहांपुर से आ रही है। इसकी अनुमति वहीं से हुई है। बावजूद इसके मौके पर दोनों प्रपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने दो दिन में प्रपत्र पेश करने के लिए कहा और काम को रुकवा दिया। अब तय समय के बाद भी प्रपत्र न मिलने पर पटान को अवैध माना गया है। रिपोर्ट डीएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर अब इस मामले में जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कमर खां पर 3.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। दूसरे प्लाॅट की जांच कराई गई, तो वह जीशान खां का न होकर रजत सक्सेना नाम के किसी व्यक्ति का निकला है। इस पर प्लाॅट स्वामी पर करीब दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। दोनों को धनराशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed