फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona test

दिवाली से पहले व्यापारियों और ई रिक्शा चालकों की होगी कोरोना जांच

Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona test
पीलीभीत। त्योहारी सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़ से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। स्कूल, कॉलेज और बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में अगर सावधानी न बरती तो कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को देखते हुए शासन ने दिवाली से पहले सभी व्यापारियों की कोरोना की जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए शासन ने कैलेंडर जारी किया है। 15 दिन अभियान चलाकर जांचें कराई जाएंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद सीएमओ ने टीम को सक्रिय रहने को कहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर में कोरोना की रफ्तार में कमी आना शुरू हुई। वहीं ठीक होने वाले मरीजो का रिकवरी रेट भी अच्छा चल रहा है। लेकिन त्योहारी सीजन नजदीक आते ही लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। जो संक्रमण बढ़ने के संकेत दे रही है। शासन ने इसको लेकर त्योहारी सीजन का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के तहत की शहर के बाजार में बैठे व्यापारी और ई रिक्शा चालकों की कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं। शासन से जारी हुए कैलेंडर के मुताबिक 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें मिठाई विक्रेता, पटाखा व्यापारी, ई रिक्शा चालक, ब्यूटी पॉर्लर, स्ट्रीट वेंडर, सुरक्षा कर्मी आदि की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जनपद में यह अभियान अभी शुरूनहीं हो सका है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि अभियान को शुरू कर दिया गया है। टीमों को दोबारा सक्रिय कर दिया है। त्योहारी सीजन में सभी को सावधानी से काम करना होगा। भीड़ में जाने से बचें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर भी न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जारी किया कैलेंडर
29 अक्तूबर - टेंपो, ई रिक्शा चालक
30 अक्तूबर - मेंहदी आर्टिस्ट, ब्यूटी पॉर्लर
31 अक्तूबर - मिठाई विक्रेता
01 नवंबर - रेस्टोरेंट
02 नवंबर - पूजा के स्थान
03 नवंबर - मॉल में काम करने वाले स्टाफ
04 नवंबर - इलेक्ट्रानिक शॉप
05 नवंबर- स्ट्रीट वेंडर, गिफ्ट गैलरी
06 नवंबर - पटाखा मार्केट
07 नवंबर - पूजा के स्थान
08 नवंबर - मिठाईयों की दुकानों पर काम करने वाला स्टाफ
09 नवंबर - स्ट्रीट वेेंडरों के साथ मूर्ति और दिया विक्रेता
10 नवंबर - पटाखों बाजार में सैपलिंग
11 नवंबर - दुकानों के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी
12 नवंबर - कपड़ा और अन्य बाजार की दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed