फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona sample report

कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमितों का अब 10 वें दिन लिया जाएगा सैंपल

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona sample report
पीलीभीत। कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों का पहले 12 वें दिन सैंपल जांच को भेजा जाता था। लेकिन शासन ने गाइड लाइन में फेरबदल करते हुए अब संक्रमितों का 10 वें दिन सैंपल करने का निर्णय लिया है। इससे संक्रमित मरीजों के ठीक होने का जल्दी पता चलेगा। उन्हें अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल सकेगी।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना संक्रमित की संख्या में काफी तेजी बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजाना एक दो नए केस सामने आ रहे है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। जनपद में अब तक 105 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 41 है, जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 63 है। जो केस एक्टिव हैं, उनका कोविड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ठीक हुए मरीज घर भेज जा चुके है। अब तक कोरोना संक्रमितों का उपचार के दौरान दूसरा सैंपल 12 वें दिन भेजा जाता था। उसमें अगर मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता था। मगर, शासन ने गाइड लाइन में फेरबदल करते हुए संक्रमितों का दूसरा सैंपल 10 वें दिन कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन से नई गाइड लाइन मिली है। उसके अनुसार अब कोरोना संक्रमितों का दूसरा सैंपल 10वें दिन भेजा रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट मिलने के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed