{"_id":"5f416eee8ebc3e3cdb4e07c2","slug":"corona-positive-pilibhit-news-bly4171466119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ के ड्राइवर और कंट्रोल रूम के कर्मचारी समेत 51 कोरोना पॉजिटिव निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ के ड्राइवर और कंट्रोल रूम के कर्मचारी समेत 51 कोरोना पॉजिटिव निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के ड्राइवर और कोविड कंट्रोल रूम के चौकीदार समेत एक दिन में 51 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की तलाश में जुट गई है।
शनिवार को एंटीजन किट से हुई जांच में विकास भवन में डीपीआरओ के ड्राइवर और कंट्रोल रूम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कंट्रोल रूम और विकास भवन को सैनिटाइज कराया गया। इनके अलावा बिलसंडा में चार, बीसलपुर में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली में पांच, मोहल्ला दुबे में एक, पूरनपुर में 11, अमरिया में दो, न्यूरिया में चार, बरखेड़ा में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले। शुक्रवार देर रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में पूरनपुर में एक, बरखेड़ा के पिपरिया खास, बजाज शुगर फैक्ट्री का एक कर्मचारी, बिलसंडा में एक, मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में दो, ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में एक और भवनपुर में तीन, शहर में मोहल्ला सुनगढ़ी, पकड़िया नौगंवा, तिरूपति गोल्डन पार्क में एक-एक और ट्रूनेट मशीन से चार केस कोरोना पॉजिटिव मिले। लैब, ट्रूनेट मशीन और एंटीजन किट से पूरे दिन में 51 कोरोना पॉजिटिव केस निकले।