फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

सहायक मलेरिया अधिकारी समेत आठ पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके सहायक मलेरिया अधिकारी समेत आठ कोरोना पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया कार्यालय और आवास को सैनिटाइज कराया। अन्य सात संक्रमितों को भी ट्रेस कर होम आइसोलेट किया है। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग में कार्यरत सहायक मलेरिया अधिकारी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उन्होंने पांच अप्रैल को अपनी और पत्नी की एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई। इसमें वह एंटीजन किट से पॉजिटिव निकले, जबकि पत्नी निगेटिव रही। इसके बाद कंफर्म करने के लिए छह अप्रैल को आरटीपीसीआर से अपनी कोरोना की जांच कराई। बुधवार को बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर पर ही होम आइसोलेट कर दिया। कार्यालय और उनके आवास को सैनिटाइज कराया गया। बता दें कि टीकाकरण के दौरान उन्होंने पहली डोज जनवरी और दूसरी फरवरी में लगवाई थी। इनके अलावा रेलवे जंक्शन पर चल रही रैंडम सैंपलिंग के दौरान बृहस्पतिवार को दोपहर नोएडा के रहने वाले 50 वर्षीय बुजुर्ग जनशताब्दी एक्सप्रेस से नोएडा जाने के लिए जंक्शन पर पहुंचे, तो पहले उनकी वहां एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। जांच में पॉजिटिव निकलने के बाद उन्हें वहीं रोक लिया गया और उनके बेटे को सूचना दी। इसके बाद संक्रमित बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से उन्हें घर भिजवाया गया। जहां टीम ने उन्हें दवाएं उपलब्ध करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया। एहतियात के तौर पर उनके बेटे का भी सैंपल लिया है। रिपोर्ट में ही अमरिया के माधोपुर गांव में एक और बरातबोझी गांव में दो, बरखेड़ा बजाज शुगर फैक्टरी में दो और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के सुंदरपुर गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद इन्हें भी होम आइसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी होम आइसोलेट किया है। साथ ही संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और परिवार वालों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed