{"_id":"5f4e8c378ebc3e53b6636c5a","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly418299522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे और पूरनपुर में तीन लेखपालों समेत 22 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे और पूरनपुर में तीन लेखपालों समेत 22 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व विधायक के बेटे और पूरनपुर के तीन लेखपालों समेत 22 और कोरोना पॉजिटिव और पूरनपुर में एक संक्रमित की मौत से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व विधायक के बेटे और लेखपालों को होम आइसोलेट करने के बाद अन्य संक्रमितों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को एंटीजन किट से हुई जांच में पूर्व विधायक के बेटे और पूरनपुर के तीन लेखपाल कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने एक लेखपाल को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के अलावा पूर्व विधायक के बेटे और अन्य दो लेखपालों को होम आइसोलेट किया है। संक्रमित पूर्व विधायक के बेटे का गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित स्वास्ति हॉस्पिटल और तहसील को सील कर दिया गया है। इनके अलावा बीसलपुर मोहल्ला दुबे की एक विवाहिता, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी, गांव अर्जुनपुर में एक-एक, बरखेड़ा में दो, न्यूरिया में सात और अमरिया में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि एंटीजन किट से शहर और बिलसंडा में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। वहीं सोमवार देर रात लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के थाना कोतवाली और पूरनपुर कोतवाली में एक-एक सिपाही, मोहल्ला सुनगढ़ी में एक, ललौरीखेड़ा के रूपपुर कमालू में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। इस हिसाब से पूरे दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव आए हैं।