{"_id":"5f3c16968ebc3e3cbe1c344a","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly416663875","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संक्रमित प्रसूताओं की डिलीवरी कराने के बाद पांच स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संक्रमित प्रसूताओं की डिलीवरी कराने के बाद पांच स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन संक्रमित प्रसूताओं की डिलीवरी कराने से दो स्टाफ नर्स समेत स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए। इसके बाद जिला महिला अस्पताल को बुधवार तक के लिए सील कर दिया गया। इन तीन प्रसूताओं और पांच स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 21 अन्य लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि रोजाना की तुलना में एंटीजन किट से हुई जांच में मंगलवार को संक्रमितों की संख्या कम रही।
जिला महिला अस्पताल में सोमवार रात को दो प्रसूताओं को प्रसव के लिए लाया गया था। प्रसव से पहले डॉक्टरों ने ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई। इसमें वे दोनों पॉजिटिव निकलीं। दोनों प्रसूताओं के संक्रमित पाए जाने पर महिला अस्पताल के स्टाफ ने प्रसव कराने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इसके अलावा मंगलवार को जहानाबाद की एक और महिला प्रसव के लिए लाई गई थी। एंटीजन किट से जांच में वह भी पॉजिटिव पाई गई। उसे स्वास्थ्य विभाग ने बरेली के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया।
इन संक्रमित महिलाओं का प्रसव करने से दो स्टाफ नर्स, वार्ड आया और फिर उनके संपर्क में आने से अस्पताल मैनेजर और काउंसलर भी संक्रमित हो गए। ट्रूनेट मशीन से वे पांचों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं मंगलवार को एंटीजन किट से हुई जांच में पूरनपुर, अमरिया में एक-एक न्यूरिया और बिलसंडा में पांच-पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सोमवार देर रात लैब से आई जांच रिपोर्ट में बरखेड़ा के चार, मरौरी ब्लॉक के खेड़ा गांव में एक, माधोटांडा में दो, पूरनपुर में एक और शहर के मोहल्ला पकड़िया में एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य कर्मियों को होम आइसोलेट करने के बाद टीम अन्य संक्रमितों की तलाश कर रही है।