फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

अब बीएसए दफ्तर भी पहुंचा कोरोना वायरस, लिपिक हुआ संक्रमित

Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। दो स्वास्थ्य, चार पुलिस कर्मी और बीएसए कार्यालय के एक लिपिक समेत जनपद में एक दिन में 49 कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात लखनऊ लैब से आई जांच रिपोर्ट में 21 संक्रमित पाए गए। इनमें आयुर्वेदिक कॉलेज का स्वास्थ्य कर्मी और न्यूरिया थाने में तैनात एक सिपाही के अलावा शहर में मोहल्ला खैरूल्लाह शाह, तुलाराम, नई बस्ती, खकरा, मोहतसिम, अर्बन पीएचसी का स्टाफ, टंडोला और मोहल्ला डालचंद में 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इधर, शनिवार को एंटीजन किट से हुई जांच में शहर के छह, पूरनपुर में परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका, जटपुरा गांव में मां बेटे समेत तीन, पूरनपुर में ही एक लोहा व्यापारी समेत छह मरीज संक्रमित निकले। बीसलपुर में मोहल्ला दुबे, ब्लॉक कॉलोनी, एकता नगर, बसंत विहार, हबीबुल्ला खां जनूबी, गांव नसरुल्लापुर एक- एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बरखेड़ा में थाने के तीन सिपाही समेत चार, न्यूरिया के दियूरी गांव में एक, मझोला में तीन केस पॉजिटिव मिले। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की तलाश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed