फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे सहित मिले 43 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत जनपद में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शाम तक यह संख्या 19 थी, मगर रात को 24 और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई संक्रमितों की तलाश कर उन्हें होम आइसोलेट किया है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग भी कराई है।
विज्ञापन

शाम तक संक्रमित पाए गए 19 लोगों में पूरनपुर के रहने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है, वह कलीनगर तहसील में लेखपाल है। इसके अलावा कलीनगर तहसील में दो लेखपाल और रमनगरा पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इधर शहर में गंगोत्रीपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक भी पॉजिटिव आया। इसके अलावा बिलसंडा कस्बे का एक युवक भी एंटीजन किट से पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बीसलपुर में एंटीजन किट से 11, शहर के मोहल्ला तुलाराम की रहने वाली एक महिला निजी लैब से पॉजिटिव आई है। माधोटांडा में भी एंटीजन किट से कस्बे का ही एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल कराकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं रात को आई जांच रिपोर्ट में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को पूरे दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

संयुक्त बार के एक और अधिवक्ता संक्रमित
24 जुलाई को 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें संयुक्त बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता भी शामिल थे। उन्हें उपचार के लिए बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले इसी एसोसिएशन के पदाधिकारी संक्रमित पाए गए थे। दूसरे अधिवक्ता के पॉजिटिव पाए जाने से कचहरी के अधिवक्ताओं में भय का माहौल है। उनका कहना है कि कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के 500 से अधिक अधिवक्ता और इतने ही मुंशी रोजाना कचहरी आते हैं। हजारों की संख्या में वादकारी भी आते हैं। लेकिन कचहरी पर स्क्रीनिंग तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed