{"_id":"5f1c76df8ebc3e63b956ee19","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4140269139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए टीम न पहुंचने पर संक्रमित पिता-पुत्री ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए टीम न पहुंचने पर संक्रमित पिता-पुत्री ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कोरोना संक्रमित की जांच के लिए टीम न पहुंचने पर संक्रमित पिता-पुत्री ने जमकर हंगामा काटा। भारी शोर-शराबा पर मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत अफसरों से की। इसमें इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई गई। शुक्रवार देर रात तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित पिता-पुत्री को कोविड अस्पताल भेजा।
कोरोना संक्रमित मिले कुछ ऐसे मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, जिनके पास शासन की गाइड लाइन के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। रविवार तक उनकी जांच के लिए दुबारा स्वास्थ्य टीमें तक नहीं पहुंची। स्वास्थ्य टीम न पहुंचने पर शनिवार शाम को मोहल्ला गनेशगंज में कोरोना संक्रमित पिता-पुत्री ने घर की छत पर पहुंचकर शोर-शराबा और हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि होम आइसोलेट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उसकी और उसके पिता की सुध लेने तक नहीं आए। दोनों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उसके पिता बुजुर्ग है। अगर इलाज न मिला तो उनकी मौत भी हो सकती है। शोर-शराबा और हंगामा करने पर मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी मोबाइल पर एसडीएम, तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। रात करीब दस बजे तहसीलदार विजय त्रिवेदी स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने होम आइसोलेट पिता-पुत्री को रात में ही कोविड अस्पताल भेज दिया।