फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संक्रमित, सात दिन पहले मनाई बर्थडे पार्टी, मची खलबली

Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने 10 जुलाई को अपने आवास पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ अपने जन्मदिन केक काटकर मनाया था। जन्मदिन की पार्टी में दो भाजपा जिला उपाध्यक्ष, एक जिला महामंत्री और एक जिला मंत्री समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा दो अन्य संक्रमितों को लेने के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

शहर की बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह बुधवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच करने के लिए गए थे। बुधवार को जांच नहीं हो पाई थी तो बृहस्पतिवार को दोबारा जांच कराने पहुंचे। वहां उनका ट्रूनेट से सैंपल जांचा गया। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व जिलाध्यक्ष को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के लिए उनके घर गई।
विज्ञापन

इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर भाजपा के कई पदाधिकारियों में खलबली मची गई। 10 जुलाई को पूर्व जिलाध्यक्ष ने आवास पर अपना जन्मदिन मनाया था। उसमें उनके घर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई देने पहुंचे थे। बधाई देने वालों में भाजपा के कई पदाधिकारियों समेत कई लोग कंटेन्मेंट जोन के रहने वाले भी थे। इनमें एक पदाधिकारी दो विधायकों का करीबी है। सांसद की रसोई में यह पदाधिकारी मरीज और उनके तीमारदारों को खाने के पैकेट भी बांटता है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। उसमें कितने लोग शामिल हुए थे, इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग पूर्व जिलाध्यक्ष में संक्रमण के सोर्स की तलाश में जुट गया है। भाजना के सूत्रों के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष में कोरोना संक्रमण बर्थडे पार्टी से ही फैला है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद उनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित पूर्व जिलाध्यक्ष को बरेली के कोविड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनगढ़ी में चाय का ठेला लगाने वाला भी संक्रमित
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी 46 वर्षीय युवक सुनगढ़ी थाने के पास चाय का ठेला लगाता है। दो दिन से उसे भी बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को उसने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से सैंपल दिया था। कुछ देर के बाद आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आयुर्वेदिक कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। ठेले वाले की चाय सुनगढ़ी के आसपास इलाके में भी सप्लाई होती थी। ठेले वाले की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चाय पीने वाले लोग भी डरे हुए हैं।
कुछ ही अंतराल में दो जांचों में एक बार पॉजिटिव, एक बार निगेटिव
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाला युवक भी बुधवार को पुराने अस्पताल में कोरोना जांच कराने गया था। सैंपल देते समय उसका तापमान मापा गया तो उसे बुखार निकला। इस पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसका ट्रूनेट मशीन से जब सैंपल लिया तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला। मगर, बृहस्पतिवार को जब कन्फममेटरी चिप से दूसरी जांच में सैंपल चेक किया गया तो वह निगेटिव आया। सीएमएस डा. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया है। फिलहाल उसकी लखनऊ लैब से रिपोर्ट आनी बाकी है। लैब रिपोर्ट आने तक उसे संक्रमित माना जाएगा।

ट्रूनेट मशीन से कराए गए सैंपल में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरनपुर के मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी उसे होम क्वारंटीन किया गया है। मगर, उसकी सही स्थिति लैब से जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed