{"_id":"5ef4ef4f8ebc3e42ec14a3aa","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4105652143","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटेदार, हेयर ड्रेसर सहित 11 को सैंपल को जिला मुख्यालय भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटेदार, हेयर ड्रेसर सहित 11 को सैंपल को जिला मुख्यालय भेजा
विज्ञापन
पूरनपुर। एक दिन पहले मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मिला प्रवासी कोटे की दुकान पर राशन सामग्री लेने गया था। उसने नाई की दुकान पर पहुंचकर दाढ़ी भी बनवाई थी। यह पता चलने के बाद राशन कोटेदार और नाई सहित 11 लोगों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। इसके अलावा बाहर से आए 27 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम कर दिया गया।
मोहल्ला जायसवाल कालोनी, साहूकारा लाइनपार, चौक रामलीला मैदान में बुधवार को एक-एक कोरोना संक्रमित मिले थे। तीनों युवक सैंपल देने के बाद घरों में नहीं रुके थे। लाइनपार साहूकारा का युवक तो उसी समय बाजार में खरीददारी करने गया था, जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संक्रमित होने की जानकारी पर उसके मोबाइल पर फोन किया। उसी समय उसके परिवार वालों ने बाजार में सामान की खरीददारी के लिए जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी थी। मोहल्ला चौक में संक्रमित मिला युवक मोबाइल का सिम खरीदने बाजार में गया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य टीम को उसके घर से मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नाई, राशन कोटेदार के अलावा मोहल्ला रजागंज से छह, शिवनगर से दो, गुलड़िया, भूपसिंह से एक व्यक्ति को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा। दूसरी ओर गांव टांडा छत्रपति में गोवा से एक, मोहल्ला अहमदनगर और गांव नरायनपुर में हरियाणा से सात, गांव केसरपुर में जम्मू से चार, गांव कबीरगंज, खाता, सिमरिया में पंजाब से पांच सहित 27 प्रवासी घरों को पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।