फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

कोरोना संक्रमित मिलने पर खिरकिया बरगदिया गांव सील

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया में कोरोना संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर को आयुर्वेदिक कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवासी मजदूर की मां समेत उसके संपर्क में आए छह लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम और तहसीलदार ने गांव को सील करा दिया है। इसके बाद गांव में कोरोना एक्टिव केस सर्च अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिला प्रवासी श्रमिक चेन्नई से अपने तीन साथियों के साथ आया था। संक्रमित श्रमिक और उसके तीन साथी चेन्नई से किराए के वाहन से पूरनपुर सीएचसी तक 22 मई को पहुंचे थे। वहां से चारों बाइक से गांव पहुंचे, जहां उन्हें गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया था। इन चार में से यह युवक शुक्रवार को संक्रमित पाया गया, बाकी तीन साथी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित पाए गए युवक की मां खाना देने आती थी, यह पता चलने के बाद उसका भी सैंपल शनिवार को भेजा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि श्रमिक की मां समेत छह लोगों का सैंपल शनिवार को भेजा गया है। गांव खिरकिया बरगदिया में कोरोना संक्रमित मिलने पर शनिवार सुबह एसडीएम और तहसीलदार गांव पहुंचे। दोनों अफसरों ने गांव सील कराने के बाद सैनिटाइज भी कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एक्टिव केस सर्च अभियान शुरू किया है, ताकि कोरोना संभावित लक्षण मिलने पर उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed