फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

अस्पताल में भर्ती संक्रमित ने राहगीरों से मंगाई बीड़ी, हड़कंप

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ने दो राहगीरों को रुपये का लालच देकर बीड़ी का बंडल मंगा लिया। इतना सब कुछ होने के बावजूद निगरानी करने वालों को भनक तक नहीं लगी। बाद में पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीड़ी लाने वाले युवकों को ट्रेस कर लिया। उन्हें पकड़कर सेंट अलॉयसियस कॉलेज में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया। उन पर एफआईआर की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए अभी तक बरेली के कोविड अस्पताल भेजा जाता था। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसमें कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। वर्तमान में पीलीभीत के 24, बरेली के चार और शाहजहांपुर के सात कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक कोरोना संक्रमित ने शुक्रवार शाम को किसी तरह राहगीर दो युवकों को रुपये का लालच देकर दुकान से बीड़ी का बंडल मंगा लिया। दोनों युवकों ने बीड़ी लाकर दे दी। कुछ देर बाद मामला ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। पड़ताल करने पर बीड़ी लाने वाले युवक की पहचान भी हो गई। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया और शेल्टर होम भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित ने एक युवक को लालच देकर बीड़ी मंगवा ली थी। जो युवक बीड़ी लेकर आया, उसे ट्रेस करके शेल्टर होम में रखा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed