फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case in Pilibhit

पीलीभीत की कोरोना संक्रमित महिला हुई ठीक, बेटे की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

Tue, 07 Apr 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona positive case in Pilibhit
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित अमरिया की महिला की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि महिला के पुत्र की तीसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा अन्य सात लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की अब चौथी रिपोर्ट के लिए सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सऊदी अरब से 35 यात्रियों का जत्था 21 मार्च को अमरिया क्षेत्र में अपने घरों पर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सबकी स्क्रीनिंग की थी। स्क्रीनिंग में एक महिला और उसके बेटे में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए थे। इस पर दोनों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में मां-बेटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तीन दिन पहले 12 दिन पूरे होने पर मां-बेटे के सैंपल दोबारा जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। इसमें पुन: दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मां-बेटे के 14 दिन पूरे होने पर तीसरी बार सैंपल जांच के लिए भेजे। इस बार की जांच रिपोर्ट में संक्रमित महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि उसके पुत्र में अब भी कोरोना का संक्रमण पाया गया। महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और डाक्टरों ने राहत की सांस ली है। इधर एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। नियमानुसार अब महिला का एक बार और सैंपल भेजा जाएगा। महिला और उसके बेटे के अलावा दिल्ली से आए पांच लोगों समेत सात की सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed