फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की

Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
पूरनपुर सीएचसी में वैक्सीनेशन लगवाने को लगी भीड़। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। यहां सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मंगलवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। कुछ लोगों ने लाइन से अलग हटकर पहले टीका लगवाने की कोशिश की, जिससे भीड़ के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हो गया। भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करने पड़ी।
विज्ञापन

अवकाश होने की वजह से रविवार को टीकाकरण बंद रहा। मगर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने से सोमवार को को लोग कम पहुंचे। मंगलवार को सीएचसी में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण केंद्र पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष में वैक्सीनेशन कराया गया। महिला वैक्सीनेशन कक्ष के बाहर भीड़ ज्यादा थी। यहां क्रम से वैक्सीनेशन न होने पहले टीका लगवाने को लेकर महिलाओं के बीच खासी धक्का-मुक्की, जिससे कई बार हंगामा किया। भीड़ की वजह से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ की वजह से टीकाकरण केंद्र पर दो महिला कांस्टेबिल और तीन होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी। हंगामा रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करने पड़ी। कई बार सीएचसी का मुख्य गेट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी सहित क्षेत्र के 22 स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविर लगवाए गए। सीएचसी में भारी भीड़ के चलते लोगों को कुछ असुविधा हुई। भीड़ व्यवस्थित कराने के लिए पुलिस लगी थी। मगर अधिक भीड़ होने पर पुलिस को भी व्यवस्था बनाने को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के चलते सीएचसी में काउंटर बढ़ाने के लिए अफसरों से स्वीकृत ली जाएगी। - डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed