फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

80 फीसदी लोगों ने मास्क लगाना छोड़ा

Wed, 07 Jul 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण कम होते ही लोग लापरवाह हो गए हैं। लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने मास्क लगाया छोड़ दिया। सामाजिक दूरी दरकिनार कर दी। सैनिटाइजेशन करना भूल गए। हालात यही रहे तो कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

दूसरी लहर आने पर कोरोना ने जमकर कहर बरपाया था। जिले में 6500 से अधिक संक्रमित निकले थे। कोरोना ने 283 लोगों की जान ले ली। दस जून के बाद से संक्रमण की रफ्तार थम चुकी है। इसके साथ शर्तों के आधार पर बाजार खोल दिए गए। अब लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन शुरू कर दिया है। दुकानों और सड़कों पर भीड़ जमा हो रही है। ढाई लाख से अधिक आबादी वाले शहर में 80 फीसदी लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। अब यहां सक्रिय केसों की संख्या 11 रह गई है। पिछले दो दिनों में कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला है। ऐसे में जिला कोरोना मुक्त होने की दौड़ में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मगर लोगों की मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने की आदत छूटती जा रही। बाजारों, अस्पतालों और भीड़ वाले इलाकों में जाने वाले मास्क नहीं लगा रहे। अब लोग केवल पुलिस चेकिंग से बचने को मास्क अपने पास रख रहे हैं। शादी, बरात व दूसरे समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को लोहा बाजार, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, गीता मंदिर रोड, गांधी स्टेडियम रोड, उपाधि कॉलेज मार्ग समेत कई इलाकों में लोग इसी तरह से मास्क की अनदेखी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को मास्क बहुत जरूरी है। इसकी अनदेखी न करें। पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी कराया जा रहा है। साथ ही नियम उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसमें और सख्ती कराएंगे। - किरीट कुमार, एसपी

जिला कोरोना मुक्त होने में कुछ ही कदम पीछे है। ऐसे समय में लापरवाही न बरतें। अपनी और दूसरी की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी कराएं। जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए जिम्मेदारी समझें। उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी की जाएगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed