फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में होम आइसोलेशन में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, मगर हकीकत कुछ और

Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण अप्रैल और मई में पीक पर पहुंच गया था। मरीजों को शहर के अस्पतालों में बेड मिलना मुश्किल था। मजबूरी में तमाम गंभीर मरीजों को होम आइसोलेशन में रहना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 8755 से ज्यादा संक्रमितों ने होम आइसोलेशन में रखा गया था। सरकारी रिकार्ड के अनुसार होम आइसोलेट हुए किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अप्रैल और मई में शहर के श्मशान घाटों अंतिम संस्कार के लिए लाइन लग रही थी। केवल अप्रैल और मई में 475 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ था। नगरपालिका ने दो माह में 300 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 152 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को नॉन कोविड दिखा दिया यगा। होम आइसोलेट मरीज की मौत होने को आंकड़ों में छिपाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मेडिकल ऑफिसर की होम आइसोलेशन में हुई थी मौत
शहर के मोहल्ला खकरा के रहने वाले पूर्व मेडिकल अफसर की होम आइसोलेशन में कोरोना से मौत हो गई। 13 अप्रैल को एंटीजन किट से हुई जांच में वह पॉजिटिव निकले थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना था। 10 मई को उनकी होम आइसोलेशन में मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर की महिला ने आइसोलेशन में दम तोड़ा था
बीसलपुर नगर की रहने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट मई में पॉजिटिव आई थी। वह होम आइसोलेट रहीं थीं। होम आइसोलेट के दौरान उनकी मौत हुई थी। मगर स्वास्थ्य विभाग ने उनकी भी मौत को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।

जितनी मौतें कोरोना से हुई है। सभी को पोर्टल अपलोड किया गया है। अगर होम आइसोलेशन में किसी की मौत हुई और वह पोर्टल पर अगर अपडेट नहीं है, तो उसकी जानकारी करने के बाद पोर्टल पर अपडेट कराया जाएगा।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed