फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

चौकी इंचार्ज समेत दस लोगों की कोरोना से मौत, 104 संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे के भीतर कोरोना से मैनाकोट चौकी इंचार्ज, अधिवक्ता, शिक्षक समेत दस लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एंटीजन किट और आरटीपीसीआर से हुई जांच में 104 कोरोना संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार कराया। साथ ही संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद में अब मरने वाले की संख्या 103 हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या 612 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के गोदावरी स्टेट कॉलोनी में रहने वाले एक अधिवक्ता की दो दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिवार वालों ने उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। बरखेड़ा ब्लॉक के रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक ने 21 अप्रैल को कोरोना जांच कराई थी। जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे। लक्षण दिखाई देने पर उन्हें शहर के एल- कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी बुधवार देर रात मौत हो गई। नौगंवा चौराहा के रहने वाले 48 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर रैपिड टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मौत हो गई। माधोटांडा थाना क्षेत्र मैनाकोट पुलिस चौकी प्रभारी की चार दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई। जिसमें वह निगेटिव निकले, लेकिन सीटी स्कैन में दिक्कत सामने आई थी। इसके बाद वह छुट्टी लेकर घर चले गए। जहां उनकी मौत हो गई। पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी एक 26 वर्षीय युवक को सांस लेने में हो रही परेशानी पर बृहस्पतिवार को परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें वह पॉजिटिव निकला। डॉक्टरों ने उसे एल-2 कोविड अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान के बेटे की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को कोरोना से मौत हो गई। दो दिन से एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती था। पूरनपुर नगर के एक मोबाइल व्यापारी की मौत होने की बात जब स्वास्थ्य विभाग को हुई तो जांच में पता चला कि उसकी कोरोना जांच ही नहीं हुई थी। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी होने पर सीएचसी लाया गया था। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर रेफर कर दिया गया था। जहानाबाद क्षेत्र के एक बैंक कर्मी दो दिन पहले पॉजिटिव आया था। हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसकी कोरोना से बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

एक स्वास्थ्य और दो पुलिस कर्मी समेत 104 कोरोना पॉजिटिव
बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल कैंपस में रहने वाला एक स्वास्थ्य कर्मी, पूरनपुर कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा जांच रिपोर्ट में मोहल्ला नखासा,शेखचांद, आयुर्वेंदिक कॉलेंज, कायस्थान, तखान, आईटीआई कॉलोनी, खैरुल्लाशाह, सुरिभ कॉलोनी, खुशीमल, अशोक कॉलोनी, बल्लभ नगर कॉलोनी समेत 40, अमरिया में पांच, बरखेड़ा में 17, बीसलपुर में16, ललौरीखैड़ा में तीन और पूरनपुर में 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले। गुरुवार को एंटीजन किट से हुई जांच में रेलवे जंक्शन पर हुई जांच में नौ कोरोना संक्रमित मिले। अमरिया के पंडरी गांव के रहने वाले तीन युवक लखनऊ गए थे। जहां उनकी कोरोना जांच हुई, तो वह पॉजिटिव निकले। इसके अलावा सिरसा सरदाह में तीन केस मिले हैं। बीसलपुर में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे के भीतर जनपद भर में 104 कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिले में दस लोगों की मौत हुई है, जबकि 104 संक्रमित निकले हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है। संक्रमितों को आइसोलेट कर संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग को टीम लगाई है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

तेज बुखार से ग्रामीण की मौत
बीसलपुर गांव बैरा में तेज बुखार से एक ग्रामीण की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। बैरा गांव निवासी पूर्व प्रधान मधुकर शर्मा ने बताया कि उनके पिता 62 वर्षीय सुरेश शर्मा को चार दिन पहले बुखार हुआ था। उसी दिन बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में वह निगेटिव आए थे। बृहस्पतिवार अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed