फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

आज तीन बूथों पर बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण

Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। सोमवार को तीन स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्राइवेट और दो सरकारी अस्पतालों को चुना गया है। तीसरे चरण में कोई भी संख्या निर्धारित नहीं की गई है। इस बार 60 साल की उम्र वाले बुजुर्ग और 45 से 59 साल तक के गंभीर मरीजों को तत्काल रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहला और दूसरा चरण निपटाने के बाद अब एक मार्च से शासन के निर्देश पर तीसरे चरण का आगाज हो रहा है। जनपद में जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर, पूरनपुर सीएचसी पर बूथ बनाया गया है। शहर में टनकपुर हाईवे पर स्थित डॉक्टर भारत सेठी के अस्पताल में एक बूथ बनाया है। बूथ पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक 60 साल उम्र के बुजुर्गों को टीका लगेगा। गाइडलाइन में स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों की आधार कार्ड, पहचान पत्र या अन्य किसी फोटोयुक्त आईडी के हिसाब से एक जनवरी 2022 को 60 साल हो रही है, उन्हें ही टीका लगेगा। इसके अलावा 45 से 59 साल तक लोग जो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर समेत अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है, उन लोगों को भी टीका लगेगा। टीकाकरण के लिए इन लोगों को सीधे बूथ पर पहुंचना होगा। वहां तत्काल टीका लग सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में देने होंगे 250 रुपये
सरकारी अस्पतालों में जहां फ्री टीका लगाया जाएगा। वहीं प्राइवेट अस्पताल में बनाए गए बूथ पर टीकाकरण करने वाले बुजुर्गों को 250 रुपये देना होगा। इसमें 100 रुपये वैक्सीन की डोज के होंगे, और 150 रुपये अस्पताल का चार्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी प्रक्रिया
तीसरे चरण में कोई भी डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इसके लिए तत्काल की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण करने वाले बुजुर्ग को फोटोयुक्त आईडी लेकर बूथ पर पहुंचना होगा। जहां एक फोटोयुक्त आईडी से उसका कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। टीकाकरण करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा।

तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए कोई संख्या निर्धारित नहीं है। टीकाकरण बूथों पर खुला रखा गया है। जहां तत्काल रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जाएगा। सिर्फ प्राइवेट में 250 देय करना होगा। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed