फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

विधायक के भाई-भाभी, तीन बच्चे भी हुए संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव निकलने का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि इसी बीच एक विधायक के भाई और भाभी के अलावा उनके तीन बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा विधायक के भाई से भी एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधायक समर्थकों के अलावा भाजपा के अंदर भी एक बार फिर से खलबली मच गई है। छह अन्य पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें दो सीडीओ कार्यालय के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

हाल ही में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव निकले थे। अब जनपद में एक विधायक के सिविल लाइंस नार्थ निवासी भाई और भाभी के अलावा उनके तीन बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रविवार को जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच के लिए इन्होंने अपना सैंपल दिया था। शाम को दंपती और तीन बच्चों की जांच रिपोर्ट आ गई, जो पॉजिटिव निकली। विधायक के भाई से भी एक व्यक्ति संक्रमित होना पाया गया। इसके बाद विधायक समर्थकों समेत भाजपा में भी खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजने के लिए रात तक मंथन में जुटी थी। विधायक के भाई के परिवार को क्वारंटीन सेंटर भेजने या फिर होम क्वारंटीन करने पर विचार विमर्श चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात आई रिपोर्ट में सीडीओ कार्यालय के भी दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। इन कर्मचारियों के 17 जुलाई को रैंडम सैंपल लिया गया था। इसके अलावा नौगवां पकड़िया का एक अन्य व्यक्ति संक्रमित हुआ है। इसके अलावा पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी 65 वर्षीय कैंसर पीड़ित संक्रमित पाए गए हैं। उनका कैंसर का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल से चल रहा है। सप्ताह भर पहले अचानक सांस फूलने पर उनके बेटे ने निजी लैब से उनकी कोरोना जांच कराई थी। अब रिपोर्ट आने पर बुजुर्ग पॉजिटिव पाए गए। वहीं पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 54 वर्षीय महिला को 30 जून को बुखार आया था। उन्होंने बरेली के जिला अस्पताल में छह जुलाई को ट्रूनेट मशीन से अपनी जांच कराई थी, जो कि निगेटिव आई थी। लेकिन बीच में फिर से उन्हें बुखार आया तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। रविवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकलीं। वहीं कोरोना के कारण जान गंवाने वाले बीसलपुर के कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को लेने के लिए उनके घरों को रवाना हो गई है। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 62 हैं।

भाजपा जिला महामंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई
भाजपा जिला महामंत्री दिनेश पटेल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने जिला अस्पताल स्वयं जाकर अपना सैँपल दिया था। दिनेश पटेल ने अन्य भाजपा पदाधिकारियों को भी सैँपल देकर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। ट्रूनेट मशीन से जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दिनेश पटेल समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी अन्य भाजपा पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed