फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

मृत प्रवक्ता की पत्नी भी ट्रूनेट मशीन से निकली कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। बीसलपुर के एक कॉलेज प्रवक्ता की मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया। इसके बाद सावधानी के तौर पर प्रवक्ता की पत्नी की ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं। इसलिए उन्हें भी कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला बख्तवारलाल के रहने वाले कॉलेज प्रवक्ता बरेली के फरीदपुर में अपने रिश्तेदारी में गए थे। वहां ने 14 जुलाई को सीएचसी पर पूरे परिवार की कोरोना की जांच कराई थी। सीएचसी में जांच करने के बाद वह 15 जुलाई को अपने घर बीसलपुर आ गए थे। 16 जुलाई को अचानक प्रवक्ता की मौत हो गई थी। बीसलपुर सीएचसी स्टाफ ने पहले ही उनकी कोरोना से मौत के कयास लगाए। मगर, तब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। 18 जुलाई को बरेली से आई जांच रिपोर्ट में मृतक प्रवक्ता और उनके बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मृतक के संक्रमित बेटे को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को टीम ने मृत प्रवक्ता की पत्नी की जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई तो वह भी पॉजिटिव निकलीं। उन्हें बेटे के साथ कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले 20 लोगों की सैंपलिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन

प्रवक्ता की मौत का आंकड़ा पीलीभीत में शामिल नहीं
बरेली के फरीदपुर सीएचसी में प्रवक्ता ने अपनी पूरे परिवार के साथ कोरोना की जांच कराई थी। जांच के तीसरे दिन ही उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी इस मामले को पीलीभीत में न मानकर बरेली के फरीदपुर सीएचसी का केस मान रहे हैं। हालांकि बरेली से आई उनके बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट को जनपद में शामिल किया गया है। इससे पहले अन्य जनपद और गैर राज्यों में पॉजिटिव निकले जनपद के अधिकांश लोगों का पीलीभीत का ही केस माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की बरेली में आई निगेटिव, लेकिन ट्रूनेट से पॉजिटिव
मृतक प्रवक्ता की पत्नी की कोरोना की जांच भी बरेली में हुई थी। वहां से आई जांच रिपोर्ट में वह निगेटिव आई थी। मगर, जब जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकली है। इस रिपोर्ट को लेकर भी संशय है। दूसरा यह हो सकता है बरेली में सैंपल दिया हुआ तो वह संक्रमित न हो, मगर बाद में हो गई हों।

मृत प्रवक्ता की सैंपलिंग बरेली में हुई थी। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रवक्ता के बेटे और पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed