{"_id":"5f3c17fe8ebc3e4ae354a9bd","slug":"corona-patient-death-pilibhit-news-bly416665259","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरिया के सराफा व्यापारी की बरेली में कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरिया के सराफा व्यापारी की बरेली में कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया/पीलीभीत। न्यूरिया कस्बे के एक सराफा व्यापारी की बरेली के कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक व्यापारी के भाई को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गई है।
कस्बे के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी 38 वर्षीय सराफा व्यापारी समेत उनके परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता की सात अगस्त को एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई गई थी। इसमें व्यापारी, उनके माता-पिता पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारी के माता-पिता की उम्र अधिक होने के कारण उन्हें बरेली के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया था। सराफ को होम आइसोलेट किया गया था। आठ अगस्त को जब व्यापारी की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भी बरेली के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार शाम संक्रमित सराफ की कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मृतक के भाई को बरेली लेकर रवाना हो गई है। हालांकि उनके अंतिम संस्कार को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। संक्रमित सराफ के पिता ठीक होने के बाद घर आ चुके हैं। मां का अब भी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने संक्रमित व्यापारी की बरेली के कोविड अस्पताल में मौत होने की पुष्टि की। बताया कि अंतिम संस्कार कराने को लेकर परिवार से बात की जा रही है।