{"_id":"608062f18ebc3eb92e77ea4a","slug":"corona-alert-pilibhit-news-bly4445949124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को सामान नहीं बेचेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को सामान नहीं बेचेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बगैर मास्क लगाए ग्राहकों को व्यापारी सामान नहीं बेचेंगे। साप्ताहिक बंदी के चलते शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल साथ नहीं देगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए व्यापारियों से सप्ताह में दो दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। वक्ताओं ने एकमत से कहा कि व्यापारी स्वयं मास्क का प्रयोग करें और अपने कर्मचारियों को भी मास्क लगवाएं। अगर कोई ग्राहक बगैर मास्क के सामान की खरीदारी करने पहुंचता है तब उसे मास्क लगाने को कहे। अगर इसके बाद भी ग्राहक मास्क नहीं लगाता है तो व्यापारी उसे सामान की बिक्री न करें। बैठक में कहा गया कि सप्ताह में दो दिन बंदी तय होने के बाद अब पूर्व की साप्ताहिक बंदी सोमवार को प्रतिष्ठान बंद नहीं होंगे। उन्होंने व्यापारियों से जमाखोरी और ओवररेटिंग न करने की अपील की। कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों का साथ व्यापार मंडल नहीं देगा। ऐसा करने वाले व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
अंत में व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्र और पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने की। बैठक में अशोक खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मोहम्मद उमर खां, उमेश गुप्ता, बलजीत सिंह खैहरा, आशीष रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल, श्यामनाथ भारद्वाज आदि थे।