{"_id":"5f1f15c38ebc3e636e6ba955","slug":"corona-alert-pilibhit-news-bly4142523147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बिजली कर्मियों समेत 29 और लोग पाए गए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बिजली कर्मियों समेत 29 और लोग पाए गए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सोमवार को कुल 29 लोग संक्रमित पाए गए। ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट किट से जांच में सोमवार को छह नए संक्रमित मिलने के बाद रात को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल की लैब से आई रिपोर्ट में 23 और संक्रमित मिले।
बीसलुपर की एक गर्भवती को जिला महिला अस्पताल में प्रसव को सुबह ही भर्ती किया गया था। उसका ऑपरेशन करने से पहले ट्रूनेट से जांच कराई गई। इसके बाद महिला का प्रसव हुआ। कुछ घंटे बाद ही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला को कोविड अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। वहीं नवजात को महिला अस्पताल में ही मशीन में रखा गया है। संक्रमित मिलने के बाद जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम को सील कर दिया गया। इसके अलावा पूरनपुर का एक युवक भी ट्रूनेट मशीन से जांच में पॉजिटिव निकला। उसे कोविड अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बीसलपुर के हबीबुल्ला खां और ज्ञासपुर मोहल्ले के एक-एक युवक, शहर की कांशीराम कॉलोनी का युवक, पूरनपुर की एक अन्य महिला संक्रमित पाए गए।
वहीं रात को लखनऊ से आई रिपोर्ट पावर कॉरपोरेशन के सात कर्मचारी, बरखेड़ा क्षेत्र के दो लोग, बीसलपुर के तीन लोग समेत 23 लोग पॉजिटिव पाए गए। देर रात तक उनके पते मालूम करने की कोशिश की जा रही थी। संवाद