फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए दो वेंटिलेटर मिले

Sat, 06 Jun 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। कोरोना महामारी से निपटने के लिए संसाधनों को भी बेहतर किया जाना शुरू कर दिया गया है। अब गंभीर कोरोना रोगियों के बेहतर इलाज के लिए शासन ने जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर उपलब्ध कराए हैं। आइसोलेशन वार्ड में इन वेंटिलेटर से कोरोना संक्रमित मरीज की पल्स रेट, हृदयगति को आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वेंटिलेटर लगने से मरीजों को बेहतर तरीके से देखने की क्षमता में वृद्धि हुई है। पहले जिला अस्पताल में केवल एक वेंटिलेटर था। वह लंबे समय से खराब चल रहा था। यदि यह ठीक हो जाए तो तीन वेंटिलेटर क्रियाशील हो जाएंगे। अभी तक वेंटिलेटर की सुविधा न होने से जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में मरीज को बरेली या फिर लखनऊ रेफर कर दिया जाता था। अब शासन ने गंभीर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा प्रदान कर दी है। वेंटिलेटर मिलने से भविष्य में जिला अस्पताल की पल्स रेट में भी सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड के लिए दो वेंटिलेटर शासन से भेज गए हैं। इन पर गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। - डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed