फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

कोरोना संक्रमित मां-बेटे के 14 दिन पूरे होने के बाद सैंपल जांच को भेजा

Fri, 03 Apr 2020 09:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चल रहे कोरोना संक्रमित मां-बेटे का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहीं पूरनपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सऊदी अरब से 35 यात्रियों का जत्था 21 मार्च को अमरिया क्षेत्र में लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की थी। स्क्रीनिंग के दौरान अमरिया निवासी एक महिला और उसके पुत्र का सैंपल लेने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। लखनऊ से आई रिपोर्ट के मुताबिक मां-बेटे कोरोनो संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद सऊदी अरब से लौटे शेष 33 व्यक्तियों के साथ ही महिला के परिवार के दो लोगों को क्वारंटीन वार्ड में 14 दिन की निगरानी के लिए शिफ्ट कर दिया था। करीब चार दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मां-बेटे का सैंपल दोबारा जांच को लखनऊ भेजा। दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मां-बेटे संक्रमित पाए गए। इधर संक्रमित मां-बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए 14 दिन पूरे होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दोनों को सैंपल लेकर लखनऊ भेजा है। जिला अस्पताल के डॉ. रमाकांत सागर के मुताबिक संक्रमित मां-बेटे की हालत में काफी सुधार है। अब संक्रमण का पता लगाने को तीसरी बार दोनों का सैंपल लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

युवती की जांच रिपोर्ट निकली निगेटिव
पानीपत (हरियाणा) से कुछ दिन पूर्व पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में करीब 43 लोग लौटे थे। प्रधान की सूचना पर सभी की स्क्रीनिंग कर सभी को घरों में रहने की हिदायत दी गई। इस बीच पानीपत से आई एक युवती की तबियत बिगड़ने लगी थी। सूचना मिलने के बाद युवती और उसके भाई को एंबुलेंस से माधोटांडा सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने युवती को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका ब्लड सैंपल जांच को भेजा था। जबकि उसके भाई को क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार को युवती की लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण न होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मां-बेटे का सैंपल 14 दिन पूरे होने के बाद जांच को लखनऊ भेजा गया है। वहीं पूरनपुर क्षेत्र की युवती की आई रिपोर्ट में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed