{"_id":"ef5b4912e26d45a464e68994146642e9","slug":"copy-mobile-team-that-student-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दल ने नकल करती छात्रा पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दल ने नकल करती छात्रा पकड़ी
पीलीभीत
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सचल दल ने अपना खाता खोलते हुए अमरिया में एक इंटरमीडिएट की छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के 630 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को जिले के 87 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 6635 के सापेक्ष 6005 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 360 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
डीआईओएस जेके वर्मा ने लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पिपरिया अगरू, बिस्मिल्लाह इंटर कॉलेज न्यूरिया, सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना, डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना में छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया। वहीं सचल दल प्रभारी तौलेराम पांडेय ने टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में छापेमारी की। छापे के दौरान सचल दल प्रभारी ने इंटरमीडिएट की एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील कर उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई। उधर, बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 23,124 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,098 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वहीं 2126 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचलदल प्रभारी श्यामा कुमार, पीएन मेहरोत्रा ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षिका को हटाया
डीआईओएस जेके वर्मा को शुक्रवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज परीक्षाकेंद्र पर तमाम खामियां मिलीं। यहां कॉलेज की एक शिक्षिका बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करती पाई गईं, जिसे डीआईओएस ने तत्काल हटा दिया। तमाम परीक्षार्थी कॉमन हॉल में परीक्षा देते मिले। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को खाली पड़ी कक्षाओं में परीक्षार्थियों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
प्रवेश पत्र में गड़बड़ी मामले में शुरू नहीं हुई जांच
आरपीएमपी इंटर कॉलेज बमरोली में तीन हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र में गड़बड़ी के चलते परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया था। परीक्षार्थी अजय कुमार, गुंजन गुप्ता व वंदना देवी ने अपने अभिभावकों के साथ पहुंचकर डीएम से मामले की शिकायत की थी। डीएम ने डीआईओएस को जांच के आदेश दिए थे। डीआईओएस ने बताया कि अभी शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
तहसीलदार ने डीआईओएस को भेजा पत्र
बीसलपुर। तहसीलदार नन्हेंलाल ने डीआईओएस को पत्र भेजकर रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान आवश्यकतानुसार फर्नीचर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि उक्त परीक्षा केंद्र पर फर्नीचर की व्यवस्था न होने के कारण परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है।